पंचकल्याणक महोत्सव की पांचवी वर्षगांठ पर महा महोत्सव पर्व का हुआ आयोजन

चंदेरी । चंदेरी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अतिशय क्षेत्र खंदार गिरी जी में पंचकल्याणक महोत्सव की पांचवी वर्षगांठ पर सकल दिगंबर जैन समाज चंदेरी ने खंदार पूजा मंडल के सानिध्य में महा महोत्सव पर्व का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रातः से ही अतिशय क्षेत्र खंदारगिरी में समस्त जैन समाज ने एकत्रित होकर खंदार पूजा मंडल के सानिध्य में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं आदिनाथ बडे बाबा विधान का आयोजन बडे उत्साह पूर्वक किया नगर एवं क्षेत्र के आसपास सुख शांति एवं समृद्धि स्थापित रह सके।


वर्ष 2013 में किया गया था पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन


परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी के परम शिष्य अभय सागर, प्रभात सागर एवं पूज्य सागर जी के सानिध्य में समस्त दिगंबर जैन समाज द्वारा पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया था उसी द्भम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचकल्याणक महोत्सव की पांचवी वर्षगांठ पर अतिशय क्षेत्र खंदारगिरी में महा महोत्सव पर्व का आयोजन किया गया। ताकि नगर एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति व्यवस्था स्थापित रह सके।


Popular posts
शंभुपुरा-निंबाहेड़ा के बीच दूसरी लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन बाकी, अब अप्रैल में निरीक्षण
जय किसान फसल ऋण माफी योजना में शामिल किसानों को सता रही चिंता- कर्ज माफ होगा या नहीं
विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बागी विधायक आना चाहें तो कर्नाटक-एमपी के डीजीपी उन्हें सुरक्षा दें
एक दिन में 29 संक्रमितों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 110 हुई, मध्य प्रदेश में अब तक 37 ने जान गंवाई
Image
जांच एजेंसियों से बचने खंडाला में छिपे थे वाधवान ब्रदर्स, परिवार के 21 लोगों के साथ पकड़े गए; इनकी मदद करने वाले आईपीएस अफसर छुट्टी पर भेजे गए
Image