जय किसान फसल ऋण माफी योजना में शामिल किसानों को सता रही चिंता- कर्ज माफ होगा या नहीं

बुरहानपुर / प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से बुरहानपुर जिले के किसान भी पशोपेश में हैं। सरकार को लेकर संशय से उनमें घबराहट है, क्योंकि जिले के 20 हजार डिफॉल्टर किसानों का अब तक कर्जमाफ नहीं हो पाया है। वर्तमान हालात देखकर वे चिंतित हैं कि उनका कर्ज माफ होगा या नहीं। उनकी परेशानी यह है कि सरकार बदली तो कहीं जय किसान फसल ऋण माफी योजना ही बंद न हो जाए। पिछले 14 महीने से कांग्रेस सरकार जिले के 18 हजार किसानों की कर्ज माफी का दावा कर रही है। जबकि किसान संगठनों का कहना है कि अब तक सिर्फ 20 से 25 फीसदी किसानों के खातों में ही राशि जमा हो पाई है। करीब 70 से 80 प्रतिशत किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया है। इनमें से अधिकांश किसानों को सरकार से सिर्फ प्रमाण पत्र ही मिल पाए हैं। ऐसे में किसान संबंधित सोसायटी, बैंक और कृषि कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ किसान अफसरों से संपर्क कर समस्या बता रहे हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।


एक साल से कर रहे इंतजार, अब हो गए डिफॉल्टर
सुखपुरी के किसान शिवकुमार ने कहा हम 2 भाइयों का कर्ज माफ होना है। एक साल से इंतजार करते-करते हम डिफॉल्टर हो गए। जैनाबाद के किसान राजभाऊ प्रजापति ने कहा परिवार के 3 खातों में राशि आना थी लेकिन अब तक प्रमाण पत्र ही मिला है। खातों में राशि जमा होना चाहिए। निंबोला के किसान सतीश पटेल ने कहा योजना आने से पहले कभी डिफाल्टर नहीं हुए। सरकार बदली तो कर्ज माफ होगा या नहीं इसकी गारंटी कौन लेगा।


यह समस्या : डिफॉल्टर किसानों को भरना होगा दंड में ब्याज
प्रगतिशील किसान संगठन के संरक्षक शिवकुमारसिंह कुशवाह ने कहा कर्ज माफी को लेकर हम हर सप्ताह अफसरों से जानकारी ले रहे हैं। स्थिति यह है कि जिले के 70 से 80 प्रतिशत किसानाें के खातों में अब तक राशि नहीं पहुंची है। नो-ड्यूज मिलना चाहिए। इस तरह लालच देकर बीच नदी में नहीं छोड़ सकते। कई किसान कर्ज माफी के चक्कर में डिफॉल्टर हो गए। अब उन्हें दंड में ब्याज भरना पड़ेगा।


आगे क्या : किसानों की बैठक कल
किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके संशय दूर करने को लेकर भारतीय किसान संघ रविवार को किसानों की बैठक लेगा। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार करने के साथ कर्ज माफी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी।


कांग्रेस ने कर्ज माफी का वादा किया था। अतिथि विद्वानों से किया वादा भी नहीं निभाया है। इसलिए कांग्रेस सरकार की यह स्थिति बनी है। वादा खिलाफी के कारण यह तो होना ही था।


नरेंद्र जाधव, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ


किसानों के फोन आ रहे हैं। हमने उन्हें स्थिति स्पष्ट की है कि सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जो किसान बचे हुए हैं, उन्हें अगले चरण में शामिल कर कर्ज माफ किया जाएगा।


एमएस देवके, उप संचालक, कृषि एवं कल्याण विभाग, बुरहानपुर


Popular posts
गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के 50 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफे दिए, एस्मा लगने के कारण 25 के इस्तीफे नामंजूर
शंभुपुरा-निंबाहेड़ा के बीच दूसरी लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन बाकी, अब अप्रैल में निरीक्षण
जांच एजेंसियों से बचने खंडाला में छिपे थे वाधवान ब्रदर्स, परिवार के 21 लोगों के साथ पकड़े गए; इनकी मदद करने वाले आईपीएस अफसर छुट्टी पर भेजे गए
Image
महाराष्ट्र / अकोला में तब्लीगी जमात से जुड़े सदस्य ने गला काटकर आत्महत्या की, एक दिन पहले हुई थी कोरोना की पुष्टि
Image
अमन का पैगाम देने वाले हजरत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब का यौमे पैदाइश अमन के साथ मनाया गया
Image