छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के रोहनाकला निवासी एक युवक बुधवार की रात में तेज गति से बाइक चला रहा था। इस बीच तेज गति से वाहन चलाते हुए युवक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित हुआ वाहन सीधे बिजली खंभे से टकरा गया। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई। जिसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार रोहनाकला निवासी राजा पिता सुखराम पाल (19) के परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे राजा अपनी बाइक लेकर जा रहा था। जो बिंदरई रोड पर पहुंचा कि तभी कुछ लोगों से उसे तेज गति से वाहन चलाते हुए देखा था। इस बीच तेज गति से वाहन चलाते हुए राजा ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित हुआ वाहन सीधे एक खेत के पास लगे बिजली पोल से वाहन टकरा गया। इस हादसे में खंभे से टकराकर गिर गया। जिसे तत्काल ही कुछ लोगों ने जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के बाद राजा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।