अशोकनगर । जिले के नईसराय थाने के अंतर्गत ग्राम डुंगासरा में एक 28 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। जैसे ही युवक ने फांसी लगाई वैसे ही बच्चों ने देख लिया। उसको तत्काल फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद घायल अवस्था में नईसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे डाक्टर की सलाह पर भोपाल रेफर किया गया है। युवक के घर में उसकी पत्नी व दो बच्चे है। उनके परिवार के सदस्य दीपक ने बताया कि मोहरसिंह ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका पता नहीं चला है। लेकिन इस घटना में परिवार के लोगों ने तत्काल देख लिया। जिसके कारण बड़ी घटना नहीं हो सकी।
युवक ने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया, बच्चों ने देखा
• ARUN SINGH CHOUHAN