होली मनाने मायके आई महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने भी पीया कीटनाशक

भीकनगांव / होली मनाने मायके आई महिला कमलाबाई पति संतोष (40) निवासी देशगांव जिला खंडवा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर बाद में आरोपी मिथुन पिता अनोखीलाल (40) ने भी कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार वह गेहूं कटाई के लिए रुक गई थी। परिजन का कहना है मिथुन उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। सुबह शौच जाते समय उसने वारदात की। भीकनगांव पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मंगलवार को वलका रोड स्थित खेल मैदान के पास नाले में ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी।


सुबह खेत में काम करने निकली थी, 15 दिन से मायके में थी
मृतका के भाई महेश ने बताया बहन कमलाबाई होली मनाने के लिए 15 दिन पहले बमनाला आई थी। इसके बाद गेहूं कटाई के लिए यहां रुक गई। उसने बताया मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे शौच जाने का कहकर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसका शव मिलने की जानकारी दी। महेश ने आशंका जताई कि प्रेम प्रसंग के चलते गांव के ही मिथुन पिता अनोखीलाल (40) ने उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने मिथुन की तलाश शुरू की। घर पहुंचने पर उसके कीटनाशक पी लेने की जानकारी मिली। नायब तहसीलदार प्रियंका रावत ने बयान लिए हैं। वह ईंट बनाने का काम करता है। उसका भाडली में विवाह हुआ था। उसका एक बेटा भी है। विवाद के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई।


भांजे की शादी के लिए जुटाई राशि
महेश ने बताया अगले महीने भांजे की शादी थी। वह गेहूं कटाई व मजदूरी कर राशि व राशन जुटा रही थी। सोमवार को मजदूरी के बाद बिरुल से लौटते समय सांईखेड़ी गांव के पास मिथुन ने गालीगलौज की थी।


प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या और फिर जान देने के प्रयास का मामला लग रहा है। भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की निगरानी में है।


संतोष सिसोदिया, थाना प्रभारी भीकनगांव


Popular posts
शंभुपुरा-निंबाहेड़ा के बीच दूसरी लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन बाकी, अब अप्रैल में निरीक्षण
जय किसान फसल ऋण माफी योजना में शामिल किसानों को सता रही चिंता- कर्ज माफ होगा या नहीं
विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बागी विधायक आना चाहें तो कर्नाटक-एमपी के डीजीपी उन्हें सुरक्षा दें
एक दिन में 29 संक्रमितों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 110 हुई, मध्य प्रदेश में अब तक 37 ने जान गंवाई
Image
जांच एजेंसियों से बचने खंडाला में छिपे थे वाधवान ब्रदर्स, परिवार के 21 लोगों के साथ पकड़े गए; इनकी मदद करने वाले आईपीएस अफसर छुट्टी पर भेजे गए
Image