नेवरगांववा। ग्राम पंचायत कोपे के पीपल चौक में 5 मार्च को जनपद सदस्य द्वारा परफारमेंस मद से स्वीकृत चौपाल का लोकार्पण व ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री हिना कावरे विधानसभा उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश शासन, प्रदीप जायसवाल खनिज संसाधन मंत्री मध्य प्रदेश शासन होंगे। अध्यक्षता अशोक सरस्वार पूर्व विधायक करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विश्वेश्वर भगत, गौरीशंकर बिसेन विधायक बालाघाट, रेखा बिसेन जिला पंचायत अध्यक्ष बालाघाट, राकेश डहरवाल जिला पंचायत सदस्य, किरण मरावी अध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा, ठानेन्द्र बिसेन जनपद सदस्य लालबर्रा मौजूद रहेंगे। ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता शैलेष घरडे, उपसरपंच संतोष बोपचे, ग्राम पंचायत के समस्त पंच एवं मरार माली समाज ग्राम कोपे ने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की है।
ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का अनावरण आज