पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सात को

वारासिवनी। मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा के अध्यक्ष एके झा व सचिव टीएल पटले ने बताया कि पेंशनरों की बैठक 7 मार्च को सर्वोदय सेवा आश्रम गांव आलेझरी केरा सीमा क्षेत्र में आयोजित की गई है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।